फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Current tubewell operator from being killed

करंट लगने से नलकूप आपरेटर की मौत

Tue, 05 Jul 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Tue, 05 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Current tubewell operator from being killed
हाईटेंशन लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मोहल्ला शिवचरणपुरा में नगर पालिका के नलकूप आपरेटर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने जलकल विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर सबको शांत कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मोहल्ला शिवचरणपुरा निवासी सुशील (22) पुत्र स्व.रामकिशन नगर पालिका के नलकूप पर संविदा पर ऑपरेटर था। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे वह नलकूप चलाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि स्टार्टर में करंट उतरने से चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद नलकूप के पास सफाई करने पहुंचे पड़ोसी ने नलकूप के कमरे में सुशील का शव देख परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर आए और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने जलकल विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। परिजनों के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाबुझा कर शांत कराया। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। नगर पालिका के अफसरों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, लोगों की शिकायत है कि पालिका के नलकूप में बिजली की फिटिंग और स्टार्टरों का रखरखाव भगवान भरोसे है। लगभग एक साल पहले भी रेलवे पार्क के बाहर स्थित नलकूप में करंट लगने से आपरेटर विनय झुलस चुका है। इसके बाद भी अफसर नहीं चेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed