{"_id":"58189f734f1c1bb93143626a","slug":"crusher-operators-screws","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली चोरी कर कोल्हू चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी कर कोल्हू चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 01 Nov 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ डिवीजन में करीब 110 कोल्हू (क्रेशर) चल रहे हैं। बिजली निगम से सिर्फ दो कोल्हू संचालकों ने ही कनेक्शन लिया है। बिजली निगम अफसरों को लगातार चोरी से कोल्हू चलाए जाने की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन
एसडीओ द्वितीय ने गांव-गांव जाकर चोरी की बिजली से कोल्हू चलाने वालों पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की है। गन्ना मिलों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने परेशान किसान धड़ल्ले से कोल्हुओं पर गन्ना डाल रहे हैं।
विज्ञापन
गन्ना की आवक बढ़ती देख देहात क्षेत्र में करीब 110 कोल्हू लग चुके हैं। डीजल का दाम अधिक होने से इंजन द्वारा कोल्हू चलाने पर संचालकों को खास मुनाफा नहीं होता। ऐसे में अनेक कोल्हू संचालक चोरी की बिजली से कोल्हू चला रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली चोरी से निगम को काफी नुकसान होता देख निगम अफसरों ने गांवों में औचक निरीक्षण करने की रणनीति बनाई है। एसडीओ दीपांशु ने बताया कि चोरी की बिजली से कोल्हू चलाए जाने की सूचना मिल रही है। जल्द ही औचक निरीक्षण कर कोल्हू की जांच की जाएगी।