{"_id":"68fe68bed53d1af2ea0fa92b","slug":"criminals-in-a-car-stole-two-bags-and-a-mobile-phone-from-a-navy-soldier-on-the-highway-and-fled-hapur-news-c-135-1-hpr1002-132021-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर नौसेना के जवान से दो बैग \n\nव मोबाइल लूटकर भागे कार सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर नौसेना के जवान से दो बैग व मोबाइल लूटकर भागे कार सवार बदमाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित चोटी वाला रेस्टोरेंट के सामने कार सवार बदमाशों ने नौसेना के जवान से दो बैग और मोबाइल लूट लिए, अभद्रता करते हुए बदमाश गढ़मुक्तेश्वर की तरफ फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामसर निवासी अखिल चौधरी वर्ष 2022 में नौसेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह विशाखापट्टनम में तैनात हैं। छुट्टी लेकर वह शनिवार तड़के टैक्सी से घर लौट रहे थे। तड़के करीब चार बजे थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एनएच-09 स्थित चोटीवाला रेस्टोरेंट के सामने टैक्सी से उतरे थे। उनके पास एक बैग में उनका पर्स, दो एटीएम, पैनकार्ड, आधार कार्ड, कैंटीन कार्ड व अन्य दस्तावेज और दूसरे बैग में उनके कपड़े व जिम का सामान था।
यहां कुछ ही देर बार एक कार दिल्ली की ओर से आकर उनके पास रुकी। कार में कुछ लोग बैठे थे। कार की आगे की सीट पर बैठे दो व्यक्तियों ने उतरकर गाली गलौज कर सामान लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर अभद्रता की और दोनों बैग और मोबाइल लूटकर गढ़मुक्तेश्वर की तरफ भाग गए। किसी तरह वह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।