{"_id":"58fb9e724f1c1b972e8b4572","slug":"young-man-dies-due-to-movable-running-machine-in-embroidery-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कढ़ाई मशीन में करंट दौड़ने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कढ़ाई मशीन में करंट दौड़ने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गढ़ गेट मोहल्ला में दुपट्टों पर कढ़ाई कर रहे दो कारीगर अचानक मशीन में दौड़े करंट की चपेट में आकर झुलस गए। एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला गढ़ गेट निवासी सुहेल (20) पुत्र गुलजार मोहल्ले में ही एक दुकान पर दुपट्टों पर कढ़ाई का काम करता है। उसके साथ चैनापुरी निवासी फिजू (60) पुत्र अल्लामहर भी काम करता है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर सुहेल दुकान पर बैठकर कढ़ाई का काम कर रहा था। तभी मशीन में अचानक दौड़े करंट की चपेट में आ गया। सुहेल को करंट लगता देख फिजू ने भी उसे बचाने का प्रयास किया। जिसमें दोनों बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
चीख सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुहेल को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि फिजू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार सुहेल अविवाहित था। उसकी मौत की खबर से मोहल्ले में कोहराम की स्थिति है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।