{"_id":"56e830844f1c1b5b138b4978","slug":"woman-raped-made-cliping","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से रेप, क्लिपिंग भी बनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से रेप, क्लिपिंग भी बनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती से पड़ोसी युवक ने रेप किया। युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और अश्लील वीडियो व फोटो ले लिए। इसके बाद क्लिपिंग और फोटो से ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया।
विज्ञापन
आरोप है कि जब युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की तो युवक ने युवती के परिजनों पर ही झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसपी कार्यालय में युवती ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में जॉब करती है।
विज्ञापन
पड़ोस का युवक नवंबर 2015 में उसे वैशाली मेट्रो स्टेशन पर मिला। वह उसके साथ कार में बैठकर घर आ गई। जनवरी 2016 में वह पिलखुवा बस स्टैंड पर दिल्ली जाने के लिए खड़ी थी। तभी युवक आया और उसे मेट्रो स्टेशन छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि युवक ने कार में रखी कोल्ड ड्रिंक उसे पिलाई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। युवक ने उसके साथ गाजियाबाद ले जाकर रेप किया। आरोपी युवक ने उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बनाई और फोटो भी खींच लिए थे। होश आने पर शोर मचाने की कोशिश की तो युवक क्लिप और फोटो दिखाकर धमकाया।
युवती का आरोप है कि युवक ने वीडियो और फोटो की धमकी देकर कई बार उससे रेप किया। पीड़िता ने बताया कि उसने मामले में रिपोर्ट पिलखुवा कोतवाली में लिखाई थी। आरोपी युवक ने अपनी परिचित एक महिला के साथ मिलकर उसके पिता और उसके भाई के खिलाफ रेप करने और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया। जो पूरी तरह से फर्जी है।