फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   woman raped by neighbor.

गन प्वाइंट पर पड़ोसी ने महिला से किया रेप

Fri, 17 Jun 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 17 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
woman raped by neighbor.
rape demo - फोटो : demo pic

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को घर से अगवा कर एक महिला से पड़ोसी ने गन प्वाइंट पर रेप किया। शिकायत करने पर आरोपी ने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


वारदात के दौरान महिला का पति छत पर सोया हुआ था। इस घटना से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।  पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात को एक महिला तीन बच्चों को साथ लेकर मकान के आंगन में सो रही थी,
विज्ञापन


उसका पति मकान की छत पर सोया हुआ था। देर रात एक पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया, जिसने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर जगा लिया और गोली मारने की धमकी देकर उसे पास के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में ले जाकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटकर आई महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस घटना का पता लगते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया है।


पीड़िता परिजन और ग्रामीण के साथ थाने पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने पीड़िता को हापुड़ के महिला थाने भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

उधर, एसओ आरके शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या कराई गई जांच में गन प्वाइंट पर महिला को जंगल ले जाकर रेप किए जाने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, इसलिए आला अफसरों के निर्देश पर महिला को महिला थाने को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed