फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman killed on resisting robbery knife.

लूटपाट का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा

Mon, 16 May 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 16 May 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
Woman killed on resisting robbery knife.
घर में घुसे बदमाशों ने महिला को चाकू मारा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा में रविवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंचकर एक बदमाश को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस मारपीट की धारा में मामला दर्ज करने के प्रयास में है। मजीदपुरा गली नंबर-सात निवासी रहीशउद्दीन सैफी रामपुर में ट्रक बाडी बनाने का काम करता है।
विज्ञापन


यहां मकान में उसकी पत्नी गुलशिफा छह बच्चों के साथ रहती है। रविवार रात तकरीबन 10 बजे दो बदमाश लूटपाट के इरादे से घर में घुस आए। बताते हैं कि बदमाशों को देख गुलशिफा के शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की चीख सुनकर बच्चे भी जाग गए और चिल्लाने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ देख एक बदमाश भाग गया, एक को लोगों ने धर दबोचा। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।


उधर, रहीशउद्दीन सैफी का कहना है कि पुलिस मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज करने का प्रयास कर रही है, जबकि उसकी पत्नी चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं, सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि परिजनों ने जो तहरीर दी होगी,

उसी आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बदमाश से पूछताछ कर उसके फरार साथी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed