{"_id":"5724d8e04f1c1bc73ea91fe5","slug":"woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, हत्या करने का लगा आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, हत्या करने का लगा आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सेहल गांव निवासी अरुण की शादी 13 फरवरी 2013 को बुलंदशहर के थाना आहार के जटपुरा गांव निवासी गजेंद्र की बेटी रेनू से हुई थी। अरुण आईटीबीपी में कार्यरत है और इन दिनों छुट्टी पर घर गया है।
विज्ञापन
रेनू की तबीयत शुक्रवार रात अचानक खराब हो गई, जिसे पति और उसके परिजन स्याना कस्बे में चिकित्सक के पास ले गए। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। रेनू ने मेरठ पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रेनू के घर वालों ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि रेनू के मायके वालों की तहरीर पर जांच कराई जा रही।