फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman dead body found on railway track.

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Tue, 09 May 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 09 May 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Woman dead body found on railway track.
मिला महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

घर से दवा लेने के लिए निकली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर रात उसका शव कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चमरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। महिला के पति ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। मोहल्ला चमरी निवासी अली मोहम्मद मेलों में झूला लगाने का कार्य करता है। सोमवार को वह घर से बाहर गया हुआ था। उसने बताया कि शाम के समय उसकी पत्नी मोहसीना (26) उसके भांजे और पड़ोसी के साथ बाइक से दवा लेने गई थी।
विज्ञापन


देर रात तक भी जब वह वापस नहीं लौटी तो अली मोहम्मद ने युवकों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि उन्होंने मोहसीना को रास्ते में ही छोड़ दिया था। रात करीब साढ़े 11 बजे महिला का क्षत विक्षत शव चमरी रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका के पति ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पड़ोसी युवक उसकी पत्नी पर गलत नियत रखता था। कई बार उसे घर आने से रोका गया था।

इसी के चलते उसने उसकी पत्नी की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। महिला के साथ जाने वाले दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

उधर, मंगलवार सुबह दोयमी रेलवे क्रासिंग पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त असौड़ा निवासी युवक के रूप में की। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को दोयमी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर के नीचे करीब 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त असौड़ा निवासी मोहनलाल पुत्र सूखे के रूप में की।


घटना को पुलिस आत्महत्या मान रही है। एसओ देहात पंकज लवानिया ने बताया कि युवक की परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि दूसरे बिंदुओं पर भी मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed