{"_id":"57aa07a54f1c1be15bee44c8","slug":"woman-coil-pounce","type":"story","status":"publish","title_hn":" मोर्निंग वॉक पर निकली महिला के कुंडल झपटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोर्निंग वॉक पर निकली महिला के कुंडल झपटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
महिला के कुंडल झपटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ मोर्निंग वॉक पर निकली महिला के कानों से बाइक सवार बदमाश कुंडल झपटकर ले गया। इससे घायल हुई महिला ने पुलिस में गुहार लगाई है। वहीं अल सुबह हुई वारदात से गंगानगरी में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
ब्रजघाट में ओंकार राजेश्वर दंडी स्वामी इंटर कॉलेज के पास रहने वाली राजकुमारी अपने पति दिगंबर शर्मा के साथ मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे घर के बाहर मोर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक सवार बदमाश वहां आ गया।
विज्ञापन
उसने मौका मिलते ही झपट्टा मारकर राजकुमारी शर्मा के कानों से कुंडल झपट लिया और बाइक लेकर भाग गया। इस घटना में महिला घायल हो गई, उसने चौकी में शिकायत की है। रिपोर्ट लिखना तो दूर पुलिस ने झपटमार बाइक सवार की तलाश करना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
एक साल के भीतर कुंडल और चैन झपटने की कई घटना हो चुकी हैं। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि कुंडल झपटने वाले बाइकर्स की तलाश की जा रही है।