{"_id":"57544ad54f1c1b7d2810d873","slug":"woman-body-was-found-hanging-in-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
जनूपुरा गांव में एक महिला का शव कमरे में लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र के गांव जनूपुरा निवासी राजू प्रजापति अपने परिवार के साथ लठीरा गंगा में डुबकी लगाने गया था। घर में उसकी पत्नी रीना अकेली थी। राजू ने घर वापस लौटकर देखा तो एक कमरे में संदिग्ध दशा में एक कमरे में लटका मिला है।
विज्ञापन
यह मंजर देख राजू के पैरों तले की जमीन खिसक गई । घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसीलदार, मजिस्ट्रेट भगतसिंह और इंस्पेक्टर समरजीत सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। उधर, सूचना पर पहुंचे रीना के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। रीना के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आस-पास के लोगों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि अंदर से दरवाजा बंद होने पर रीना की मौत का मामला खुदकुशी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसका शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
