{"_id":"590b4dc84f1c1b6a3d441344","slug":"wife-and-sister-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सामने पत्नी और बहन से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के सामने पत्नी और बहन से छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 04 May 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
युवक के सामने ही बाइकर्स ने उसकी पत्नी और बहन के साथ छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट बाइकर्स युवक के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर और शाहजहांपुर के बीच बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक अपनी पत्नी और बहन को लेकर बाइक से मेरठ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उसकी पत्नी और बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
इस पर युवक ने बाइक रोक ली और पत्नी और बहन के साथ इसका विरोध करने लगे। इस पर चारों युवक भी बाइक रोककर नीचे उतर गए और गाली गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने बताया कि वह मेरठ का रहने वाला है। वह बुलंदशहर से ममेरी बहन की शादी में भाग लेने के बाद पत्नी और बहन के साथ घर वापस लौट रहा था। पीड़ित युवक ने नानपुर चौकी समेत किठौर थाने में जाकर आपबीती सुनाई। लेकिन पुलिस ने घटनाक्रम को दूसरे थाने से जुड़ा बताकर कोई कार्रवाई नहीं की।
एसएसआई केपी सिंह का कहना है कि नानपुर क्षेत्र में इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है, क्योंकि कोई भी पीड़ित इस संबंध में चौकी पर शिकायत लेकर नहीं पहुंचा और न ही सौ नंबर पर कॉल कर कोई सूचना दी गई है।