फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   WhatsApp indecorous to comment on the furore.

व्हाट्सएप पर अमर्यादित टिप्पणी से हंगामा, आरोपी सपा नेता गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 20 Sep 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp indecorous to comment on the furore.
व्हाट्सएप पर अमर्यादित टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला

व्हाट्सएप ग्रुप में आए अमर्यादित टिप्पणी को फारवर्ड करने के मामले को लेकर मंगलवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने बुलंदशहर रोड स्थित मदरसे पर आरोपी सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


साथ ही विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रशासन ने इलाके में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। सोमवार को आरोपी सपा नेता संजय यादव ने व्हाट्सएप ग्रुप में आए अमर्यादित टिप्पणी को फारवर्ड कर दिया था।
विज्ञापन


जिसको लेकर मंगलवार को मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई। देर शाम पुलिस ने आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को दिन निकलते ही फिर भीड़ उत्तेजित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में लोग बुलंदशहर रोड स्थित मदरसे पहुंच गए, जहां उन्होंने दोषी को सजा दिलाने की मांग कर नारेबाजी की। इस दौरान उलेमाओं ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित भीड़ नारेबाजी करती हुई सिकंदर गेट पहुंच गई।

तगासराय के रास्ते से भीड़ गढ़ गेट और सपा नेता के साइन बोर्ड तोड़ डाले। जब भीड़ मीनाक्षी रोड पर बढ़ी तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। किसी तरह अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। उधर, आरोपी संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीओ विशाल यादव ने बताया कि आरोपी नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।  स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है।

अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अनहोनी की आशंका के चलते मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गढ़ गेट, पुरानी चुंगी, बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी, सिकंदर गेट सहित अन्य क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस पर पुलिस पर भी लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस हंगामे के दौरान पुलिस व लोगों के बीच नोंकझोंक भी हुई। आईजी अजय आनंद सहित आला अधिकारी पूरे मामले नजर गड़ाए हुए हैं। वहीं क्षेत्र में खुफिया विभाग की गश्त तेज कर दी गई है। एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि पूरे मामले को पुलिस अलर्ट कर दी गई है।


बुलंदशहर रोड स्थित बड़ा मदरसा जामिया अरबिया खादिमुल इस्लाम के प्रबंधक मौलाना रियाज ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस नापाक हरकत करने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने उड़ी में आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को भी शोक संवेदना प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed