फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP 100 vehicle overturned during patrol.

गश्त के दौरान पलटा यूपी 100 वाहन, तीन सिपाही घायल

Sat, 31 Dec 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 31 Dec 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
UP 100 vehicle overturned during patrol.
पलटा यूपी 100 वाहन - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे के कारण गश्त कर रही यूपी 100 गाड़ी पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन सिपाही घायल हो गए। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे सिपाहियों को निकाला और थाने पर सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती करवाया और वाहन को क्रेन से हटवाया। इसके अलावा अलग-अलग हुए अन्य हादसों में 12 और लोग जख्मी हो गए।
बहादुरगढ़ पुलिस शुक्रवार देर रात गढ़-स्याना मार्ग पर गश्त कर रही थी।

घना कोहरा होने के कारण यूपी 100 गाड़ी अल्लीपुर गांव के पास पुलिया से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सुधीर और सिपाही विनोद व नंदकिशोर घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे सिपाहियों को जैसे तैसे बाहर निकाला और थाने को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाहियों को गढ़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराने के बाद गाड़ी को क्रेन से थाने पहुंचवाया। बदरखा मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक कार को ट्रक ने साइड मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार में सवार होकर फरीदाबाद से बरेली जा रहे रोहित, उनकी पत्नी मोहिनी, बेटा शुभम और बेटी कीर्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। दूसरी घटना में स्याना चौपला पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे से होकर मेरठ से बुलंदशहर को जा रही

कार को हाईवे पर मुरादाबाद की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अनिल और उनकी पत्नी राखी घायल हो गए। तीसरा हादसा ब्रजघाट गंगा पुल के पास हुआ। इसमें शनिवार तड़के करीब 4 बजे कैंटर और ट्रक में आमने सामने की भिड़ंत हो गई।

इसमें अमरोहा निवासी कैंटर चालक रमेश और क्लीनर सुखपाल घायल हो गए। चौथा हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे गढ़ के गढ़-मेरठ रोड पर गांव लोदीपुर के पास हुआ। यहां मिनी ट्रक ने घोड़ा-बुग्गी को साइड मार दी।

हादसे में चालक अंकित और बुग्गी में बैठे रिंकू, रोहित, अर्जुन गंभीर रूप में घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मिनी ट्रक को छोड़कर भाग गया।

आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बुग्गी चालक अंकित ने बताया कि वह मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र से पशुओं के लिए भूसा खरीदकर लौट रहा था।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास पर कोहरे में खराब खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से चार कारें टकरा गईं। हादसे में एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आधा घंटे बाद यातायात सुचारु कराया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब छह बजे ततारपुर बाईपास पर लोहे के सामान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब हो गई।

इसी बीच घने कोहरे के कारण गुड़गांव से मुरादाबाद जा रही एक कार उसमें पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार आब्यूदेय, सुरभि, पूजा और दीपक निवासी गुड़गांव घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आ रही तीन कार भी उसमें भिड़ र्गइं। इससे तीनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं,

लेकिन इनमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। वाहनों की भिड़ंत से हाईवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारु कराया।

उधर, गढ़ रोड फाटक के पास बाबूगढ़ थाने में तैनात सिपाही गीता की स्कूटी में एक बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, निजामपुर बाईपास के पास पिलखुवा से हापुड़ जा रहे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कोहरे के चलते सड़क पर वाहन भिड़े थे। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कोहरे के चलते शनिवार को दो ट्रेनें रद्द रहीं। जबकि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व फैजाबाद एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचीं। इससे कड़ाके की ठंड में यात्रियों को मुसीबतें झेलनी पड़ीं।

कोहरे के चलते मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस रद्द रही। साथ ही इलाहाबाद से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौने आठ घंटे,

काठगोदाम एक्सप्रेस सवा घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 9 घंटे, लखनऊ मेल चार घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आलाहजरत एक्सप्रेस ढाई घंटे, बरेली एक्सप्रेस एक घंटे और सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। मौसम में सुधार के बाद ही ट्रेनों का संचालन सही होने की उम्मीद है।

शिक्षकों की लापरवाही से परिषदीय स्कूलों के सैकड़ों बच्चे कड़ाके की ठंड में घंटों स्कूल के बाहर खड़े रहे। उन्हें छुट्टी की सूचना देने के लिए न तो शिक्षक ही थे और न ही अन्य स्टाफ। आसपास के लोगों द्वारा अवकाश की सूचना मिलने पर बच्चे घर लौट गए।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने शुक्रवार को कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी थी। शाम के समय घोषणा होने के कारण बच्चों को शुक्रवार को छुट्टी की सूचना नहीं दी जा सकी। ऐसे में बड़ी संख्या में बच्चे शनिवार सुबह स्कूल पहुंच गए।

काफी देर तक स्कूलों का ताला नहीं खुला तो शिक्षकों के अक्सर देरी से आने के चलते बच्चों ने समझा कि स्कूल देर से खुलेंगे। इस इंतजार में बच्चे 11 बजे तक ठंड में स्कूल के बाहर खड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने बच्चों को अवकाश की सूचना दी, तब बच्चे घर लौटे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि देर शाम अवकाश की घोषणा हुई थी, शिक्षकों को अवकाश संबंधी सूचना दे दी गई थी। उन्हें सुबह स्कूल पहुंचकर बच्चों को जानकारी देनी चाहिए थी।

कई निजी स्कूल संचालकों ने डीएम के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए स्कूल खुले रखे। ऐसे में बच्चों को कड़ाके की ठंड में भी स्कूल जाना पड़ा। अभिभावक वर्षा, गरिमा, मंजू, कुमकुम ने कहा कि ठिठुरती सर्दी के मद्देनजर छुट्टी की घोषणा होने के बाद भी स्कूल खुलना बेहद गंभीर मामला है।

इतनी ठंड में बच्चों को स्कूल भेजना उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही सुबह उठकर उन्हें तैयार करना भी मुश्किल काम है। एबीएसए पंकज अग्रवाल ने कहा कि छुट्टी समाप्त होने तक अगर कक्षा 8 तक का कोई भी स्कूल खुला मिला तो उसके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


वहीं एसडीएम आरएन पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें छोटे बच्चों का कोई भी स्कूल खुला मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed