फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two youths die truck collapse.

ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Thu, 01 Jun 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 01 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
Two youths die truck collapse.
हादसा - फोटो : अमर उजाला

ट्रक की चपेट में आकर बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों पिलखुवा के एक दूध प्लांट में नौकरी करते थे। मौके पर पहुंचे गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को लेकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जनपद बुलंदशहर के  थाना जहांगीराबाद के गांव खालोर निवासी मोनू (20) पुत्र संदीप व अजय (20) पुत्र फकीर चंद पिलखुवा स्थित एक फैक्ट्री में पिछले एक महीने से नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह दोनों युवक बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जाने के लिए जा रहे थे। करीब छह बजे जैसे ही दोनों थाना हाफिजपुर क्षेेत्र में बुलंदशहर रोड पर गांव अकड़ौली पुलिया के पास पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक सवार ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते हुए नर्सिंग होम पहुंचे, जहां पुलिस दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही थी। जिसका परिजनों ने विरोध करते हुए हंगामा किया।

जानकारी मिलने पर सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


परिजनों ने बताया कि दोनों युवक सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रहे थे। एसओ हाफिजपुर नरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन से दुर्घटना हुई है। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed