फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two arrested for robbing drug dealers

दवा व्यापारी को लूटने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing drug dealers
अपराध - फोटो : अमर उजाला

फ्रीगंज रोड पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को थाना कोतवाली पुलिस ने दबोचकर दवा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई पांच हजार की नगदी व तमंचा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों के फरार साथी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली की फ्री गंज रोड पर बाइक सवार तीन संदिग्ध लूटपाट की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर फ्री गंज रोड पर निरासरे सेवा समिति के पास से बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख निवासी निरासरे सेवा समिति व शादाब उर्फ बड़ा बौना के रूप में की गई। जबकि फरार तीसरा साथी शाहनावाज निवासी सिकंदर गेट  को पुलिस तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 11 अगस्त को राधापुरी में दवा व्यापारी ताराचंद से बदमाशों ने एक लाख 65 हजार रुपये की नगदी लूटी थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों से पांच हजार रुपये की नगदी व तमंचा सहित चाकू बरामद किया है। बरामद बाइक की भी जांच पड़ताल जा रही है।


कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह का कहना है कि दो लुटेरों को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। साथ ही उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed