फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Try to rap from woman.

महिला से रेप की कोशिश

Tue, 16 May 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 16 May 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Try to rap from woman.
रेप - फोटो : demo pic

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के दबंगों पर कमेटी के नाम पर रुपए  ऐंठने और रुपए देने से इंकार करने पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में की है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग आपस में मिलकर कमेटी चलाते हैं। इन लोगों ने उसके पति की जबरन कमेटी डलवा ली। उन्होंने पति से एक लाख रुपये की मांग की जब पति ने किस्त देने से मना कर दिया तो उन्होंने अपने पास से किस्त जमा करने की बात कही।
विज्ञापन


दस महीने बाद दबंगों ने फिर उनसे दस लाख रुपये मांगे और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि दबंगों ने जबरन उसके पति की कृषि भूमि का बैनामा करा दिया और बैनामे में मिली रकम छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ये लोग हिसाब करने के नाम पर घर में घुस आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तब दबंगों ने उसे छोड़ा।

महिला का आरोप है कि दबंग उसके पति का टैंपू भी छीनकर ले गए। एसपी हेमंत कुटियाल ने संबंधित पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed