फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three of the gang were arrested Crooks.

अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन बदमाश धरे गए

Sat, 07 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 07 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Three of the gang were arrested Crooks.
तीन बदमाश धरे गए - फोटो : अमर उजाला

देहात पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो तमंचा, चाकू, लूटी गई इमेज और सैंट्रो कार के अलावा 46 सौ रुपये बरामद किया गया।

विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। एसपी अलंकृता सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि शुक्रवार को देहात और स्वाट टीम को सूचना मिली कि सैंट्रो का सवार कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ततारपुर बाईपास पर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, एक छुरी, 46 सौ रुपये, एक लूटी गई होंडा इमेज, दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक सैंट्रो कार बरामद की गई है।

पकड़े गए बदमाश जिला मुजफ्फरनगर के थाना ककरौल निवासी कम्हेडा निवासी शाने आलम और अब्दुल रऊफ और जिला मेरठ के थाना मुंडाली के गांव अजराडा निवासी हामिद है।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि इमेज कार को उन्होंने चार-पांच दिन पहले दौराला थाना क्षेत्र के एनएच-58 से लूटी थी। जबकि जो सैट्रो कार उनके पास से बरामद हुई है, वह बदमाशों की है।


एसपी ने गुडवर्क करने वाले स्वाट टीम प्रभारी संजय कुमार त्यागी, एसओ देहात दीक्षित त्यागी, एसएसआई आरके शर्मा, रविरतन सिंह, स्वाट टीम के एचसीपी अशोक,स्वाट टीम के कांस्टेबिल रामवीर खटाना, कुलदीप, देहात थाने के कांस्टेबिल अनुज और दिनेश को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed