{"_id":"58f3bed84f1c1b3f3b470dd3","slug":"three-bullets-shot-to-death-in-the-house-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक को मारी तीन गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवक को मारी तीन गोली, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक को तीन लोगों ने रविवार रात ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वह दोस्त की हत्या के मामले में एक सप्ताह पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने मौका ए वारदात पर पहुंचकर रात में ही जांच की।सिंभावली क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर खुड़लिया में रविवार रात करीब 8 बजे बाइक सवार तीन युवक संतोष देवी के घर के बाहर जाकर रुके।
विज्ञापन
वह खुले दरवाजे से घर में घुस गए। उन्होंने आंगन में चारपाई पर लेटे राहुल (28) पुत्र नेपाल जाटव पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। उसको तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के दौरान मां संतोष देवी और छोटी बहन घर पर मौजूद थीं। राहुल की हत्या से कोहराम मच गया। राहुल एक सप्ताह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था।
उसके खिलाफ गांव के ही अपने साथी नन्हे जाटव की करीब पौने पांच साल पहले हत्या कर शिनाख्त मिटाने के मकसद से शव जलाने का केस र्कोअ में विचाराधीन है। बताया गया है कि मृतक राहुल सात साल के एक बेटे का पिता था, लेकिन हत्या के मामले में जेल जाने के बाद पत्नी बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी।
कोशिशों के बाद भी वापस लौटकर नहीं आई थी। राहुल की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।एएसपी आरएन यादव, सीओ एसबी दूबे और एसओ विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे।
शव को पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं। सीओ एसपी दूबे ने बताया कि जांच की जा रही है। राहुल के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी है।