{"_id":"58e7cb994f1c1b081a5b5a8f","slug":"thirty-thousand-robbed-by-ration-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":" गन प्वाइंट पर लेकर राशन डीलर से लूटे तीस हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लेकर राशन डीलर से लूटे तीस हजार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
लूटे
- फोटो : Logo
नेशनल हाईवे पर अठसैनी फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को बक्सर के राशन डीलर को गन प्वाइंट पर लेकर बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार की रकम लूट ली। विरोध करने पर लात-घूसों और तमंचों की बट से मारपीट कर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
सिंभावली के गांव बक्सर निवासी रोहित राशन डीलर है। वह शुक्रवार को केरोसीन की रकम जमा के लिए गढ़ तहसील मुख्यालय में आपूर्ति दफ्तर आया था। रकम जमा न होने पर दोपहर करीब तीन बजे बाइक से गांव वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गांव अठसैनी फ्लाईओवर के पास पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने डीलर से गन प्वाइंट पर 30 हजार की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने लात-घूसों और तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया और भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।