{"_id":"57826cd24f1c1bdf1e7fa38d","slug":"the-young-woman-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किया सौदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती का किया सौदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
लड़की
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शादीशुदा युवती को गांव की महिला ने मुरादाबाद ले जाकर कारोबारी के हाथों सौदा कर दिया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और आपबीती बताई।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना एक सप्ताह पहले की है। सिंभावली क्षेत्र के गांव की शादीशुदा युवती एक सप्ताह पहले पड़ोसी महिला के घर किसी काम से गई थी।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान शातिर महिला ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे पीड़ित बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला ने युवती को कार में डालकर मुरादाबाद ले गई और एक अधेड़ कारोबारी के हाथों पीड़िता का सौदा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कारोबारी युवती को लेकर अमरोहा के लिए निकला। तभी रास्ते में मौका पाकर युवती कारोबारी को चकमा देकर थाना सैदनंगली में पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर युवती को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाना सिंभावली में तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
एसओ एनके शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। सच्चाई सामने आने पर आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।