{"_id":"5711049e4f1c1b2a0b4a6ab8","slug":"the-young-man-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर मेरठ के युवक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा दिखाकर मेरठ के युवक को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 15 Apr 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : फाइल फोटो
मेरठ निवासी एक युवक को शुक्रवार शाम सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। बदमाश युवक से कैश, मोबाइल और बाइक लूट ले गए।
विज्ञापन
मेरठ की किठौर कोतवाली के राधना इनायतपुर गांव निवासी हामिद खां की रिश्तेदारी सिंभावली के वैट गांव में है। उसका बेटा शहजादा रिश्तेदार के घर बाइक से आ रहा था। शाम करीब चार बजे हाईवे से गांव वैट की ओर मुड़ते ही तीन बदमाशों ने रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक रुकते ही बदमाशों ने शहजादा की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उन्होंने उससे 12 हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर लुटेरों ने लात-घूसों और तमंचों की बट से शहजाद को पीटा।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित सिंभावली थाने में पहुंचा तो पुलिस ने घटनास्थल गढ़ कोतवाली बताकर लौटा दिया। तब शहजादा ने कोतवाली में आकर गुहार लगाई। एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि लूटपाट का आरोप गलत है। बाइक चोरी होने रिपोर्ट दर्ज की गई है।