फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The woman tried to kill with children.

गृहक्लेश से तंग महिला ने बच्चों के साथ की जान देने की कोशिश

Thu, 02 Mar 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 02 Mar 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
The woman tried to kill with children.
जान देने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

गृहक्लेश से तंग होकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस और आसपास के लोगों ने उसे रेलवे ट्रैक से पकड़ लिया। महिला बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर गुलावठी के रज्जाकपुरा निवासी मोनिका पत्नी संजय हापुड़ पहुंची। उसके साथ उसके दो बच्चे एलीना (4), समीर (2) भी थे। वह बच्चों को लेकर आदर्श नगर के पास रेलवे ट्रैक पर काफी देर तक टहलती रही।
विज्ञापन


मामला संदिग्ध देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच ट्रैक से एक मालगाड़ी गुजरी तो महिला बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश करने लगी, लेकिन आसपास के लोगों और पुलिस ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महिला और बच्चों को लेकर थाने चली गई। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला गृहक्लेश को लेकर परेशान है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed