{"_id":"570676694f1c1bce1cc810d2","slug":"the-villagers-surrounded-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारी के ग्रामीणों ने घेरा बहादुरगढ़ थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुहारी के ग्रामीणों ने घेरा बहादुरगढ़ थाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 07 Apr 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
घर में घुसकर किशोरी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन देने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि बहादुरगढ़ के लुहारी गांव में तीन अप्रैल की शाम को दबंग पड़ोसियों ने किसान बाबूराम के घर में घुसकर हमला किया था। हमले में उसकी बेटी पूजा समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पूजा हापुड़ के अस्पताल में अभी भी भर्ती है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी हमलावर अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीण बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर डेहरा कुटी पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस की आरोपियों से मिलीभगत होने का आरोप लगाया। बाबूराम, बाला, राजेशवती, प्रेमवती, मदन, मुंशीलाल, रविंद्र, अंकुश, सुभाष, सोनू, मोहित, नीशू, वेदप्रकाश, भगवानदास का कहना है कि गिरफ्तारी न होने से हमलावरों को हौंसले बुलंद हैं।
वे फैसला न करने पर परिजनों को धमका रहे हैं। एसआई ने आरोपियों की बहुत जल्द गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिलाया। तब कहीं चार घंटे लोग शांत हुए।