{"_id":"58a5f5ff4f1c1bd357d84d16","slug":"the-two-sides-threw-stones-at-minor-altercation-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में पथराव, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में पथराव, हंगामा
अमर, उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला काजीवाड़ा में दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। इस बीच जमकर पथराव हुआ। इससे मोहल्ले में हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, काजीवाड़ा निवासी अय्यूब का भाई जमील लोनी में रहता था। बृहस्पतिवार को जमील का देहांत हो गया था। सुपुर्द ए खाक करने के लिए परिजन उसका शव लेकर हापुड़ आए। देर शाम शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद अय्यूब का पुत्र मंसूर ई रिक्शा में कुछ सामान लेकर जा रहा था। तभी मोहल्ले के ही एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद जमकर पथराव हुआ। पथराव होने से मोहल्ले में हंगामा मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग निकले। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।
समाचार लिखे जाने तक अय्यूब पक्ष के लोग थाने में जमा थे। उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दो मोहल्ले में पुलिस तैनात है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।