फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The three-wheeler tire burst.

टायर फटने से थ्री-व्हीलर पलटा, एक यात्री की मौत

Sat, 18 Jun 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 18 Jun 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
The three-wheeler tire burst.
ऑटो - फोटो : amar ujala

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता के पास एक थ्रीव्हीलर टायर फटने से पलट गया। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को पास के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया।

विज्ञापन


थ्री-व्हीलर का चालक मौके से भाग गया। बाबूगढ़ से भडंग़पुर के लिए शनिवार सुबह करीब 20 यात्रियों को लेकर एक थ्री-व्हीलर चला था। जब वह गांव बछलौता के आगे पहुंचा तो अचानक तेज आवाज के साथ टायर फट गया।
विज्ञापन


इससे अनियंत्रित थ्री-व्हीलर पलट गया। हादसे के बाद थ्री-व्हीलर का चालक भाग गया। यात्रियों के चिल्लाने का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को पास के नर्सिग होम में भर्ती कराया। हादसे में भडंग़पुर निवासी तुगलक कोहली की मौत हो गई। जबकि सीमा, राजकली, भागवती सहित पांच लोग घायल हो गए।

अस्पताल में पांचों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।


थ्री-व्हीलर और ऑटो ट्रांसपोर्ट नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे हैं। आरटीओ आफिसों से खटारा वाहनों को भी फिटनेस दी जा रही हैं।

इसके साथ ही वाहनों में क्षमता से कई गुना सवारियां बैठाई जा रही हैं। केवल इतना ही नहीं, प्राइवेट डीएल पर कामर्शियल वाहन चलाए जा रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed