{"_id":"58ee423d4f1c1b9c36cf7840","slug":"the-threat-of-entrapment-in-fake-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी, सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी, सिपाही लाइन हाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
सिपाही
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कविनगर निवासी एक मैकेनिक को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर एसएसवी चौकी पर तैनात एक सिपाही रनवीर को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। कविनगर निवासी संजय दिल्ली रोड पर एसएसवी कालेज के निकट बाइक मरम्मत की दुकान करता है।
विज्ञापन
जनवरी 2014 में एसएसवी चौकी पर तैनात एक सिपाही उसके पास रनवीर बाइक की मरम्मत कराने के लिए आया। उसने बाइक में डाले गए सामान की कीमत 400 रुपये व मजदूरी मांगी तो सिपाही ने उससे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी तथा उसका चौकी पर लाकर उत्पीड़न किया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। मुकदमे को वापस लेने की सिपाही ने फिर धमकी दी थी।
विज्ञापन
बुधवार को उसने मामले की शिकायत एसपी से की और निष्पक्ष जांच कराकर मामले की केस डायरी कोर्ट भेजने की मांग की एसपी हेंमत कुटियाल ने प्रारंभिक जांच में सिपाही रनवीर को लाइन हाजिर कर दिया है।
बाबूगढ़ में हाइवे पर शराब पीकर ड्यूटी करने वाले एचसीपी देवेंद्र को एसपी ने निलंबित कर दिया। मंगलवार की रात एसपी के औचक निरीक्षण में एचसीपी नशे की हालत में मिला था। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है।