{"_id":"580b909e4f1c1b722b704aed","slug":"the-retired-military-men-body-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला रिटायर फौजी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला रिटायर फौजी का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा में पेड़ पर एक सेवानिवृत्त फौजी का शव लटका हुआ मिला। दिन निकलते ही शव लटकने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बाबूगढ़ निवासी 55 वर्षीय लखपत सेवानिवृत्त फौजी था। उसने कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन बेची थी। शुक्रवार को वह बाइक लेकर घर से जमीन के रुपये लेने के लिए हापुड़ आया था। शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन
बताया गया है कि उनका मोबाइल भी बंद हो गया था। शनिवार सुबह उनका शव बाबूगढ़ के गांव अटूटा में पेड़ पर लटका मिला। दिन निकलते ही शव लटका हुआ मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस के साथ ही जांच के लिए फोरेसिंक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
मृतक की पत्नी विमलेश व तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।