{"_id":"57c1e8f14f1c1b4244d4f6ac","slug":"the-officer-escaped-an-attacking-team-in-mtnaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतनौरा में दबिश देने गई आबकारी टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतनौरा में दबिश देने गई आबकारी टीम पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। पिलखुवा के गांव अतरौली में आबकारी टीम पर हमले का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। शनिवार को आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को गांव मतनौरा के ग्रामीणों ने घेरकर जमकर पीटा। हमले में इंस्पेक्टर हरिओम सिंह घायल हो गए।
उन्हें दो थानों की पुलिस फोर्स ने जैसे तैसे बचाया। घायल इंस्पेक्टर को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर हरिओम और उनके दो हमराहों को शनिवार शाम सूचना मिली कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में थाने के हिस्ट्रीशीटर अमित गुर्जर का परिवार अवैध शराब का कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची और गांव में दबिश दी। जब गांव के लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने मकान को घेर लिया। ग्रामीणों ने आबकारी इंस्पेक्टर को बाहर खींच लिया।
विज्ञापन
घिरा देखकर टीम के दो सिपाही मौका पाकर भाग निकले। सिपाहियों ने बाबूगढ़ पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर दो थानों की पुलिस फोर्स ने पूरे गांव को घेर लिया और किसी प्रकार आबकारी इंस्पेक्टर को बचाया। तब तक अवैध शराब का कारोबार करने वाले फरार हो गए।
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिलने पर टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। आबकारी इंस्पेक्टर ग्रामीणों के हमले में घायल हुए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।