फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The injured man was stabbed against tampering

छेड़छाड़ के विरोध में युवक को चाकू मार किया घायल

Mon, 20 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Mon, 20 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
The injured man was stabbed against tampering
अपराध - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में घर में घुसे दबंगों ने एक युवती से छेड़छाड़ की तो शोर सुनकर मौके पर एक परिवार के एक सदस्य को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पीड़ित के पिता ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव गालंद निवासी शक्ति पुत्र ओमप्रकाश के घर में शनिवार रात दो युवक जबरन घुस आए। युवकों ने घर में घुसते ही परिवार में मौजूद एक युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी दौरान युवती का शोर सुनकर मौके पर शक्ति आया और उसने दबंगों का विरोध किया।
विज्ञापन


युवक को भारी पड़ता देखकर दबंगों ने चाकू निकाला और उस पर हमला बोल दिया। चाकू सीने में लगने से शक्ति लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर परिजन आये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी प्रकार ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने घायल को पिलखुवा के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर हापुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ पिलखुवा यशवीर सिंह का कहना है कि घायल के पिता ओमप्रकाश ने गांव गालंद निवासी लौकेश और नेपाल के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed