{"_id":"56f7ee1e4f1c1b4644f14e20","slug":"the-couple-will-police-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के फरमान से भयभीत नवदंपति को पुलिस देगी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के फरमान से भयभीत नवदंपति को पुलिस देगी सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 27 Mar 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कविनगर में शुक्रवार को हुई पंचायत में दिए प्रेमी युगल को गोली मारने के फरमान के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस नवदंपति को सुरक्षा प्रदान करने की बात कह रही है। रविवार को नवदंपति का रिसेप्शन हुआ।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि कविनगर निवासी एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से वे अपने-अपने परिवार के साथ रह रहे थे। कुछ दिनों पहले ही उनके परिजनों को प्रेम विवाह की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
मोहल्ले में हुई पंचायत में प्रेम विवाह करने वाले दंपति को गोली से उड़ाने का फैसला सुनाया गया। इस फरमान से भयभीत नवदंपति थाने पहुंच गए और सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि पंचायत की जानकारी नहीं है। नवदंपति को सुरक्षा दी जाएगी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।