फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The bike hit the car on the side organically

कार से बाइक में साइड लगने पर बवाल

Mon, 06 Mar 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर Updated Mon, 06 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
The bike hit the car on the side organically
कार एक्सिडेंट - फोटो : Twitter

कार की बाइक में साइड लगने पर गांव लुहारी में रविवार को बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर सवारों से मारपीट कर दी। इस घटना के चलते गांव में पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी राजवीर सिंह के बेटे हरेंद्र की शादी 18 फरवरी को मोदीनगर क्षेत्र के गांव दौलतपुर से हुई थी। हरेंद्र अपनी बुआ धर्मवती, फूफा जगवीर, भाभी ऊषा और फुफेरे भाई रज्जू के साथ रविवार शाम पत्नी को लेकर मोदीनगर से घर को लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही रात आठ बजे कार गांव में पहुंची तो सड़क छोटी होने से सामने से दूध लेकर आ रहे साहिल की बाइक से साइड लग गई। जिससे गुस्साए साहिल ने हंगामा शुरू कर दिया। उसके परिजनों समेत कई लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइड लगने से गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें बैठे महिला-पुरुषों के साथ मारपीट कर दी। इससे रज्जू, उसका पिता जगबीर और हरेंद्र सिंह घायल हो गए। घटना का पता लगते ही पीड़ित पक्ष के लोग भी मौके पहुचे और हंगामा शुरू हो गया।


इसका पता लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ सतीश चंद्र पांडेय और एसओ संजीव शुक्ला फोर्स के साथ गांव पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक गांव में दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव था। इसके चलते गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed