फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The accused threatened to kill them.

मुंह बंद न रखने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

Thu, 18 May 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 18 May 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
The accused threatened to kill them.
पुलिस - फोटो : demo pic

नेशनल हाईवे किनारे से अगवा करने के बाद विधवा से कुकर्म करने वाले आरोपियों ने मुंह बंद न रखने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी और आईजी से न्याय गुहार लगाई।

विज्ञापन


मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पति की मौत होने के बाद से मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का गुजर बसर कर रही है। विधवा ने बताया कि वह 8 मई की रात में करीब 12 बजे गढ़ स्याना चौपला पर हाईवे किनारे सवारी की बाट जोह रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच तीन युवक वहां आ गए और मुंह दबोचकर उसे अगवा कर सुनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे आरोपियों के चुगुल से छूटने के बाद उसने सूचना देकर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने आरोपियों से पांच हजार का मुआवजा दिलाने के बाद इस संगीन मामले को किसी भी कार्रवाई के बिना वहीं रफादफा कर दिया था। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद तबियत बिगड़ने पर वह रिश्तेदारी में चली गई थी।

वहां से वापस लौटकर वह 17 मई को आरोपियों के घर शिकायत करने जा रही थी। इस दौरान आरोपी रास्ते में उससे मिल गए , और मुंह बंद न रखने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे वापस खदेड़ दिया।


पीड़िता का आरोप है कि वह कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस वाले कोई सुनवाई करने की बजाए उसकी तहरीर छीनकर फाड़ दिए।

इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है, लेकिन फिर भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed