फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The abuse of daughter.

बेटी का किया उत्पीड़न, दामाद को उठा ले गए परिजन

Tue, 03 Jan 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 03 Jan 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
The abuse of daughter.
अपहरण - फोटो : demo pic

बेटी के उत्पीड़न से नाराज ससुराल वाले दामाद को उठा ले गए। करीब हफ्तेभर बाद एक पड़ोसी के फोन से दामाद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और थाने ले गई।

विज्ञापन


युवक ने ससुरालियों पर बंधक बनाने, मारपीट और नशे के इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा की एक युवती की शादी करीब चार साल पहले मेरठ निवासी गुलफाम के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के एक साल बाद गुलफाम पत्नी को लेकर सिंभावली आ गया और सैफी कॉलोनी में रहने लगा। गुलफाम के मुताबिक एक सप्ताह पहले किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। बेटी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए परिजन बेटी के घर आ गए और रात में करीब 11 बजे दामाद को अपने साथ ले गए। कमरे में बंद गुलफाम ने किसी पड़ोसी के फोन से 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सोमवार रात पहुंची पुलिस ने गुलफाम को मुक्त कराया और थाने ले गई।


गुलफाम ने पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह से ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे। उसे नशे के इंजेक्शन दिए जाते थे।

एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि हरोड़ा गांव में बंधक बनाए गए गुलफाम को मुक्त कराने के बाद उसकी तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed