{"_id":"58b1abfb4f1c1b1b4bb24909","slug":"teenager-raped-at-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चारा लेने गई किशोरी से गन प्वाइंट पर रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में चारा लेने गई किशोरी से गन प्वाइंट पर रेप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार दोपहर खेत पर चारा लेने के लिए गई किशोरी से युवक ने तमंचे के बल पर रेप किया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी चारा लेने गई थी। खेत में किशोरी को अकेला देख एक युवक ने उसे दबोच लिया। विरोध करने आरोपी ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ रेप किया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़िता को साथ लेकर पिता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव के जंगल में पिछले दिनों शौच को गई किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि सिंभावली क्षेत्र के गांव में परिवार के साथ काम करने वाली किशोरी के साथ बीते बृहस्पतिवार रात कोल्हू मालिक ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को मारपीट कर शिकायत करने पर परिजनों को काम से हटाने और जान से मारने की धमकी दी थी।
किशोरी के परिजनों ने आरोपी कोल्हू मालिक के खिलाफ तहरीर दी थी। उधर, कोल्हू मालिक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उसका कहना है कि पैसों के लेनदेन के चलते आरोप लगाए गए हैं।
एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर आरोपी कोल्हू मालिक विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है।
दूसरे समुदाय की किशोरी को अगवा करने के आरोपी नाबालिग को पुलिस ने दबोचकर बुलंदशहर के बाल सुधार गृह में भेज दिया है। सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग 13 फरवरी की देर रात पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की किशोरी को अगवा कर ले गया था।
इसके चलते गांवों में तनाव फैल गया था। पुलिस को कई दिनों तक गांव में पड़ाव डालना पड़ा था। इसी बच पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था।
शनिवार को आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश कर बुलंदशहर के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।