{"_id":"58710eda4f1c1b945d15b4e9","slug":"teenager-hit-by-train-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 07 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला इंद्रगढ़ी में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि चर्चा यह है कि किशोरी ने गृह कलेश में आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक, इंद्रगढ़ी निवासी प्रीति एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकाली थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसी बीच उसने इंद्रगढ़ी रेलवे फाटक के पास गुजर रही ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। चर्चा है कि मामला गृह क्लेश से जुड़ा हुआ है। ट्रैक पर शव पड़ा देखकर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने मामला दुर्घटना का बताकर कानूनी कार्रवाई से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, देहात थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि शौच जाने के लिए निकली किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।