फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager at gun point to rape.

किशोरी से गन प्वाइंट पर गैंगरेप की कोशिश

Mon, 13 Jun 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 13 Jun 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Teenager at gun point to rape.
दो युवकों ने गन प्वाइंट पर रेप करने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

ब्रजघाट क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को जंगल में चारा लेकर लौट रही किशोरी से दो युवकों ने गन प्वाइंट पर लेकर रेप करने की कोशिश की। जबरदस्ती करने पर किशोरी के शरीर पर चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर पास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने चौकी पहुंचकर शिकायत की, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


इस पर गुस्साए भाकियू के पदाधिकारियों ने पुलिस चौकी घेरकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी और कोतवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजघाट क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी जंगल से चारा लेकर घर को लौट रही थी। रास्ते में घात लगाकर खड़े गांव निवासी दो युवकों गन प्वाइंट पर उसे गन्ने की फसल में खींचकर गैंगरेप की कोशिश करने लगे। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया।

किशोरी का शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देख आरोपियों पुलिस में कोई भी शिकायत करने पर किशोरी समेत उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई।

इस पर परिजन उसे ब्रजघाट चौकी लेकर पहुंचे। मगर पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।  रिपोर्ट दर्ज नहीं होने की खबर मिलते ही भाकियू पदाधिकारियों में रोष फैल गया। राष्ट्रीय सचिव सतबीर चौधरी, जिला संगठन मंत्री सतबीर चौहान,


जिला सचिव मूलचंद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट चौकी का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय और इंस्पेक्टर समरजीत सिंह चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ हरसंभव स्तर पर कार्रवाई कराने का भरोसा देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।

इसके बाद पीड़ित किशोरी को उसके परिजनों समेत जिला मुख्यालय हापुड़ के महिला थाने को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed