{"_id":"360d941cce5483195d70d9e67afdb485","slug":"suspect-is-now-sought-hotels-after-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के बाद अब होटलों में तलाशे गए संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों के बाद अब होटलों में तलाशे गए संदिग्ध
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुए आतंकी हमले के बाद जिले में अलर्ट जारी होेने के बीच रविवार रात पुलिस ने शहर के होटलों में संदिग्धों की तलाश की। हालांकि पुलिस को कोई संदिग्ध तो नहीं मिला,लेकिन होटलों में रुकने वालों की आईडी चेक की गई।
पुलिस ने होटल मालिकों से आने वालें के रजिस्टर में नाम, पूरा पता और आईडी कार्ड की फोटो कॉपी रखने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को पंजाब के पठानकोट इलाके में स्थित एयरबेस में आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद अधिकारियों ने रविवार को हापुड़ में ट्रेनों को खंगाला।
इसके बाद रात में शहर के होटलों में पुलिस ने छापामार अभियान चलाया। पुलिस ने होटलों में रखे रजिस्टर को चेक किया।
होटल मालिकों से आगंतुकों के नाम, पूरा पता और आईडी कार्ड की फोटो कॉपी रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस ने होटल में रुकने वालों की की आईडी चेक की।
पुलिस द्वारा होटलों में की गई छापामार कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। हालांकि होटलों को पुलिस को कोई संदिग्ध नहीं मिल सका था।
अधिकारियों के निर्देश पर छापामार मारा गया है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने दी जाएगी। इसके लिये सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। - विशाल यादव, सीओ सिटी