{"_id":"5773de554f1c1b5f1879c645","slug":"surrendered-in-the-court-of-murder-mastermind","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मास्टर माइंड सीआईएसएफ जवान ने कोर्ट में किया सरेंडर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मास्टर माइंड सीआईएसएफ जवान ने कोर्ट में किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव में हुई गुल्लू हत्याकांड के मास्टर माइंड सीआईएसएफ के जवान ने बुधवार को हापुड़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के 28 वर्षीय गुल्लू उर्फ नवीन की नौ सितंबर 2015 को गोली मारकर अमरोहा में हत्या कर दी गई थी। उसका शव रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव गुड़लिया के जंगल से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
हत्या की इस वारदात को शूटरों ने अंजाम दिया था। इसमें रविंद्र कुचेसर चौपला, शेखर फत्तापुर और गुड्डू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर गुल्लू हत्याकांड से जुड़ी कुछ अहम बातें सामने आई थीं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुल्लू उर्फ नवीन की अपने बड़े भाई मनीष के ससुराल वालों से अक्सर अनबन रहती थी, जिससे भाई मनीष की सास सरोज और सीआईएसएफ में तैनात साला सुमित निवासी रमपुरा नाराज रहते थे।
उन्होंने साजिश रचकर शूटरों से गुल्लू की हत्या कराई थी। हत्या के मास्टर माइंड सीआईएसएफ जवान सुमित की ड्यूटी वर्तमान में मुंबई में चल रही थी, जिसने बहादुरगढ़ पुलिस को चकमा देकर हापुड़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि मृतक गुल्लू के भाई मनीष के साले सुमित ने हापुड़ कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया है, उसकी मां सरोज भी 20 जून को सरेंडर कर जेल जा चुकी है।