{"_id":"35b33a588b6ae8dc2ba27c40c6958ab8","slug":"students-rutus-in-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में जातिगत टिप्पणी पर छात्रों का बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में जातिगत टिप्पणी पर छात्रों का बवाल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर एक इंटर कॉलेज में मंगलवार को चीफ प्राक्टर द्वारा एक छात्र पर जातिगत टिप्पणी करने पर अन्य छात्रों ने बवाल किया। छात्रों ने कॉलेज के बाहर जाम लगाया और बाद में कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय पर नारेबाजी की।
पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए लाठी फटकारी और कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया। एएसपी ने सीओ सिटी और एसडीएम सदर को मामले की जांच सौंपी है।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के चीफ प्राक्टर ने एक छात्र को कहीं और शिक्षा ग्रहण करने की बात कही और अपशब्दों का प्रयोग किया। इससे छात्र भड़क गए और चौकी के बैरियरों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रों को हटाया। इसके बाद छात्र तहसील चौपला की ओर गए और छात्रों ने कोतवाली में भी हंगामा किया। पुलिस ने किसी प्रकार लाठी फटकार कर छात्रों को खदेड़ा। इस पर छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस कार्यालय पर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा दोषी शिक्षक को हटाया जाए।
जो छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उन्हें छोड़ा जाना चाहिए। बाद में पुलिस ने छात्रों को समझाकर घर भेज दिया।