{"_id":"5762c2994f1c1b4d1f11d99e","slug":"stolen-bikes-showroom-net-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक शोरूम का जाल काटकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक शोरूम का जाल काटकर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 16 Jun 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बुधवार की रात बाइक व स्कूटी के शोरूम की दूसरी मंजिल पर लगे जाल को काटकर चोर नगदी व गाड़ियों के पार्ट्स समेत कई लाख का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह शोरूम के मालिक पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर सन्न रह गए, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस शोरूम में लगे सीसी कैमरे की फुटेज से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
गांव रसूलपुर निवासी सनी चौधरी का कुचेसर रोड चौपला पर टीवीएस शोरूम है। बुधवार की रात वह रोजाना की तरह शोरूम बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर शोरूम के पीछे वर्कशाप की दीवार पर सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वहां का जाल काटकर शोरूम में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर 47 हजार रुपये की नगद, बाइक व स्कूटी के पार्ट्स समेत लाखों का माल समेट ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह शोरूम पर पहुंचे कर्मचारियों ने सामान बिखरा देखकर मालिक को सूचना दी।
वारदात की जानकारी मिलने पर बाबूगढ़ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शोरूम में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही दावा किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।