{"_id":"5831e40a4f1c1bbc06b39c0e","slug":"short-circuit-kotedar-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से कोटेदार के मकान में लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से कोटेदार के मकान में लगी आग
ब्यूरो,अमर उजाला/हापुड़
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से कोटेदार के मकान में आग लग गई। पीड़ितों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात बिजली सप्लाई आने के कुछ ही देर बाद राशन डीलर शहाबुद्दीन के मकान में आग लग गई। इस दौरान राशन डीलर अपने परिवार के साथ पास में ही स्थित घेर में सोया हुआ था। धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
आननफानन में पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे 95 हजार रुपये, कपड़े, राशन सामग्री, साली की शादी के लिए रखे गए दहेज के सामान समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित का मानना है कि देर रात लाइट आने पर बिजली लाइन में फाल्ट होने से आग लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही सपा प्रदेश सचिव सतपाल यादव मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने पीड़ित परिवार को शासन स्तर हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।