{"_id":"57c99d9d4f1c1baa062cb1d0","slug":"school-teacher-from-being-robbed-helix","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही शिक्षिका से कुंडल लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही शिक्षिका से कुंडल लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका से कुंडल लूटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत मुदाफरा के समीप एक शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल झपट लिए। घायल महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला रफादफा कर दिया, जिसके बाद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ मामले की शिकायत एसपी से की गयी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी अनीता सिंभावली ब्लाक के आगापुर में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापपिका है। वह लोटी गांव से पैदल ही स्कूल जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शिक्षिका से मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करते हुए बदमाशों ने उससे कुंडल झपट लिए। जिससे शिक्षिका के दोनों कान भी फट गए। आरोपी फरार हो गए। शिक्षिका ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को रफादफा कर निपटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षिका प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुज शर्मा के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की। एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।