{"_id":"5724d63b4f1c1b2a30a91586","slug":"raping-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप, चाचा पर हमला कर भागा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप, चाचा पर हमला कर भागा आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से पड़ोस के युवक ने रेप कर दिया। भतीजी का चिल्लाना सुनकर पहुंचे चाचा ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथ में धारदार हथियार से हमला कर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। मोहल्ले में 16 वर्षीय लड़की अपने चाचा के साथ रहती है। शुक्रवार रात किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और रेप कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। किशोरी ने शोर मचाया तो उसके चाचा पहुंच गए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। आरोपी ने चाकू निकालकर चाचा पर हमला कर दिया। चाचा के हाथ में चाकू लगा है।
विज्ञापन
परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानाकारी दी। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश में एक पुलिस टीम को लगाया गया है।