{"_id":"57b479a64f1c1b705e6eb41c","slug":"rape-by-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर रेप करने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर रेप करने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 17 Aug 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरी आत्माओं का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला से ब्रजघाट की धर्मशाला में रेप किया। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार को एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले वह सोते हुए डर गई थी। इस पर उसके ससुर अपने जान-पहचान के तांत्रिक के पास देहात थाना क्षेत्र के गांव में ले गए थे।
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक ने पीड़िता पर बुरी आत्माओं का झांसा देकर उसे ब्रजघाट गंगा किनारे पूजा कराने की बात कही थी। 2 अगस्त को वह अपने ससुर के साथ ब्रजघाट गई, जहां वह एक धर्मशाला में ठहर गए।
विज्ञापन
4 अगस्त को तांत्रिक ने उसके ससुर को बाहर से पूजा का सामान लाने के लिए भेज दिया था। इसके बाद आरोपी तांत्रिक ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ रेप किया। जब वह बेहोशी की हालत से उठी तो तांत्रिक ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली।
विरोध करने पर क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने अपनी आपबीती पति को सुनाई। पति का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी अलंकृता सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।