फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rajistration of hospital cancelled.

अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द

Sat, 28 Nov 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 28 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
rajistration of hospital cancelled.
मोदीनगर के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद नौ लोगों की आंखों की रोशनी जाने के मामले में अब शहर के एक चैरिटेबल हास्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की गाज गिरी है।
विज्ञापन


इसी अस्पताल में कैंप लगाकर इन मरीजों को चिंहित किया गया था। बहरहाल सीएमओ डा. सुभाष चंद गुप्ता ने चैरिटेबल अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। तीन दिन में नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया तो अस्पताल को सील कर दिय जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में सीएमओ को कई खामियां मिली हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक चैरिटेबल अस्पताल में मोदीनगर के चिकित्सकों ने नेत्र जांच कैंप लगाकर हापुड़ निवासी फूलवती, राजेंद्री, जगवती, फरजाना, जुम्मन, आमना खातून, शिक्षा देवी को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिंहित किया था। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों की एक-एक आंख की रोशनी चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप बिना स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित इस चैरिटेबल अस्पताल में लगाया जा रहा था। सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर रिकॉर्ड चेक किए तो कई खामियां मिलीं। सीएमओ  ने बताया कि अस्पताल में करीब 60 बेड हैं, लेकिन उसके सापेक्ष डॉक्टर-नर्स नहीं हैं।

चैरिटेबिल अस्पताल होने के बावजूद मरीजों से फीस ज्यादा ली जा रही थी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन में दर्शाई गईं व्यवस्थाएं अस्पताल की वर्तमान स्थिति से कतई मेल नहीं खा रही थी।


 इसलिए अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी काफी खामियां मिली। सेंटर में पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन होता मिला।

फार्म नंबर (एफ) पर मरीजों की डिटेल भरने से पूर्व ही चिकित्सक के हस्ताक्षर मिले। उन्होंने बताया कि चैरिटेबल अस्पताल को दोबारा से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तीन कार्यदिवस में सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया तो अस्पताल को सीज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed