फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Principal tampering.

पांचवीं की छात्रा से प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़

Tue, 17 May 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 17 May 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
Principal tampering.
लड़की - फोटो : demo pics

शहर के एक निजी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार तार कर दिया। पांचवीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को आप बीती सुनाई। तो परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया। पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा घर के पास के निजी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। बताते हैं कि मंगलवार सुबह वह स्कूल आई थी। तभी प्रिंसिपल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए परिजन मोहल्ले के लोगों के साथ स्कूल पहुुंचे और प्रिंसिपल की धुनाई शुरू कर दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया।


छात्रा के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सच्चाई का पता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed