{"_id":"58498fc54f1c1b24344494d3","slug":"police-kuldeep-murder-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुलदीप हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में चोट मारकर हत्या करने के बाद हादसा दर्शाने की साजिश के तहत मजदूर कुलदीप के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पत्नी और उसके घर आने वाले एक युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि गढ़ के मुहल्ला आदर्शनगर में रहने वाले मजदूर कुलदीप 25 नवंबर की शाम को संदिग्ध दशा में गायब हो गया था। उसका शव उसी रात ब्रजघाट के पास रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लावारिस में दाह संस्कार करा दिया था। कुलदीप की पत्नी संजो देवी कोतवाली के चक्कर लगाकर उसके अपहरण होने का आरोप लगाती रही थी। एक सप्ताह बाद कपड़ों से उसकी शिनाख्त हुई थी।
विज्ञापन
कुलदीप के पिता श्योराज सिंह ने बहू और उसके पास आने वाले आगरा के युवक सलीम पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ट्रेन की चपेट में आने की बजाए सिर में वजनी चीज से होने की पुष्टि की गई, तो पुलिस हरकत में आ गई।
मृतक के पिता की तहरीर पर बहू संजो देवी और उसके पास आने वाले सलीम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद भी घटना की हकीकत का खुलासा संभव नहीं हो पाया है।
पुलिस मृतक की पत्नी संजो देवी और उसके पास आने वाले सलीम से पूछताछ में जुटी है। एसआई सरवन कुमार गौतम का कहना है कि कुलदीप हत्याकांड से जुड़ी हकीकत का बहुत जल्द खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।