{"_id":"578265b14f1c1bb65b7fa1ff","slug":"panchayat-officer-missing-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पंचायत अधिकारी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में पंचायत अधिकारी लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Jul 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
पंचायत अधिकारी लापता
- फोटो : अमर उजाला
काजीवाड़ा निवासी एक पंचायत अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद रविवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
काजीवाड़ा निवासी नवेद हसन ने पुलिस को बताया कि उनका फुफेरा भाई इसरार अली मध्य प्रदेश के जिला सतना की तहसील महर में पंचायत अधिकारी हैं। ईद पर वह काजीवाड़ा आए थे।
विज्ञापन
7 जुलाई को दोपहर 12 बजे वह अचानक घर से लापता हो गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब इसरार का पता नहीं लगा। नवेद ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन