{"_id":"5722370d4f1c1be776a922f2","slug":"nurse-pornography","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी इंचार्ज ने की नर्स से अश्लीलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएचसी इंचार्ज ने की नर्स से अश्लीलता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
किशोरी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक पीएचसी इंचार्ज पर स्टॉफ नर्स अश्लीलता और अभद्रता करने के आरोप लगा है। विरोध करने पर नर्स को तबादला कराने की धमकी देने का आरोप भी लगा है। स्टॉफ नर्स ने थाने में तहरीर दी और सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
गढ़ तहसील क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स ने के प्रभारी डॉक्टर पर अश्लीलता और अभद्रता करने का आरोप लगाया। नर्स ने पुलिस को बताया कि जब पीएचसी के सभी कर्मचारी ड्यूटी पूरी कर चले गए।
विज्ञापन
पीएचसी इंचार्ज ने बुधवार दोपहर किसी विभागीय काम का हवाला देकर उसे इमरजेंसी रूम में बुलाया। वहां वह उससे अश्लीलता करने लगे। स्टाफ नर्स का आरोप है कि विरोध करने पर पीएचसी इंचार्ज ने कहा कि मेरी मर्जी के अनुरूप काम करना होगा।
विज्ञापन
अन्यथा दूसरी जगह तबादले के लिए तैयार हो जाओ। स्टाफ नर्स ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कराकर आरोपी पीएचसी इंचार्ज के खिलाफ लिखवाने की गुहार लगाई है। पीएचसी इंचार्ज का कहना है कि स्टाफ नर्स के सभी आरोप पूरी बेबुनियाद हैं। नर्स ने सीएमओ ऑफिस में भी मामले में शिकायत की है।